कटनी नगर: ऑटो में सफर के दौरान लाखों के जेवर और नकदी चोरी, पीड़ित ने एसपी से गुहार लगाई, रेलवे स्टेशन से साउथ जाते समय हुई वारदात
मुख्य रेलवे स्टेशन में 26 अप्रैल को पाली निवासी यादवेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ चित्रकूट एक्सप्रेस से कटनी मुख्य रेलवे स्टेशन पहुंचे उन्हें बिरसिंहपुर पाली के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं मिली वे कटनी साउथ स्टेशन जाने एक आटो में सवार हुए थे। इसी दौरान उनके बैग से 5 हजार और सोने-चांदी जेवर पार हुए। पीड़ित ने आज बुधवार दोपहर 2 बजे एसपी आफिस पहुँच शिकायत की है।