मरवाही: बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर कीमतों के विरोध में कांग्रेस ने मरवाही कांग्रेस कार्यालय के सामने किया धरना प्रदर्शन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बढ़ती महंगाई और रसोई गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मरवाही में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन शुक्रवार शाम 4 बजे मरवाही कांग्रेस कार्यालय के सामने आयोजित किया गया। धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खाली गैस सिलेंडर रखकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया।