जायल: जायल विधायक व राज्य मंत्री मंजू बाघमार ने नागौर के दौरे पर विभिन्न कार्यक्रमों में की शिरकत
Jayal, Nagaur | Nov 24, 2024 जायल विधायक व राज्य मंत्री मंजू बाघमार रविवार को नागौर के दौरे पर रही। इस दौरान नागौर के जिला मुख्यालय स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ यूडीएच मंत्री झाबरमल्ल खर्रा, किसान आयोग अध्यक्ष सीआर चौधरी सहित भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।