पूरा मामला ढोलना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। जहां रहने वाली एक नाबालिग किशोरी पड़ोस के ही रहने वाले एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग में चली गई। किसी तरह किशोरी के परिजनों ने पता करके दोनों को बरामद कर लिया। आरोप है कि किशोरी के परिजनों ने घर लाकर किशोरी की हत्या कर दी। उसके बाद किशोरी की लाश को श्मशान में जला दिया। इसी दौरान किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दी।