प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे चिट्टे के प्रयोग के खिलाफ शिमला में विभिन्न संस्थाओं ने मिलकर एक हिमाचल को चिट्टा मुक्त बनाने की पहल शुरू की है।वीरवार को एक बजे प्रेस क्लब में सात जिलों की 17 स्वयंसेवी संस्थाएं ‘संजिवनी’ संस्था के बैनर तले एक मंच पर आईं और सर्वसम्मति से नशे के खिलाफ एक व्यापक जन अभियान शुरू करने का संकल्प लिया है।