कादिर राणा कोठी चौक पर तब माहौल गर्म हो गया जब किदवई नगर और कृष्णापुरी के लोग अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सड़कों पर उतर आए। अली जैदी और जीशान सिद्दीकी के नेतृत्व में लोगों ने तबलशा रोड पर कब्जों को लेकर प्रदर्शन किया। आरोप है कि सड़क संकरी होने से जाम लग रहा है और एंबुलेंस तक फंस रही है। लोगों ने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की है।