डुमरांव: वार्ड 18 में नारकीय हालात: नाली जाम, सड़क पर बह रहा गंदा पानी, लोग परेशान, ईओ ने दिया त्वरित सफाई का आश्वासन
Dumraon, Buxar | Jul 7, 2026 डुमरांव नगर परिषद के वार्ड संख्या 18 में जलनिकासी व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। कई महीनों से नाली जाम होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि दुर्गंध के कारण लोगों का घरों में रहना तक मुश्किल हो गया है।