मोहनलालगंज: रेप आरोपी का एनकाउंटर: पुलिस की गोली लगते ही आरोपी ने हाथ जोड़कर मांगी माफी
लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र में रेप के मुख्य आरोपी उपदेश लोधी उर्फ गहना को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। देर रात चेकिंग के दौरान संदिग्ध ऑटो को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपी भाग निकला। पीछा करने पर ऑटो पलट गया और आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी।