बड़वानी: धाबाबावडी में जल संरक्षण कार्य के दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों पर मधुमक्खियों का हमला, इलाज जारी
बड़वानी जनपद के ग्राम धाबाबावडी में जल संरक्षण अंतर्गत पुरानी बावड़ी के पास पहुंचे अधिकारियों पर मधुमक्खियों के झुंड के द्वारा हमला कर घायल करने का मामला दोपहर 1 बजे के दरमियान सामने आया है दरअसल ग्राम धाबा बावड़ी में जिला पंचायत CEO सहित अन्य अधिकारीगण जल संरक्षण अंतर्गत पुरानी बावड़ी का निरीक्षण करने पहुंचे थे तभी वहां पेड़ मौजूद मधुमक्खियों ने हमला बोला।