चांदवा: टोरी-चंदवा आरओबी रद्द पर पंसस ने पत्र लिखकर मंत्री गडकरी से पुनः परियोजना बहाल करने की मांग
टोरी-चंदवा एनएच-99 (नया 22) पर प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) परियोजना रद्द किए जाने की खबर के बाद क्षेत्र में नाराजगी बढ़ गई है। कामता पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजकर इस निर्णय पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है।