धनौरा: गजरौला के मजदूर की मेरठ में हुई मौत, परिजनों ने हत्या के आरोप लगाए, थाने में किया हंगामा
क्षेत्र के गांव सलेमपुर गोसाईं निवासी अतुल (25) पुत्र अमर सिंह मेरठ में पांच दिन पहले मजदूरी करने के लिए गया था। इस दौरान शनिवार की रात अतुल की मेरठ में ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो। जिससे मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची मेरठ पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।