बिसौली: बिसौली नगर में बिल्सी रोड पर बोलेरो और ई-रिक्शा की टक्कर, सवार बाल-बाल बचे, टला बड़ा हादसा
Bisauli, Budaun | Jul 26, 2026 बदायूं जनपद के बिसौली नगर में बिल्सी रोड स्थित शनिदेव मंदिर के पास रविवार को 5:00 बजे करीब बोलेरो और ई-रिक्शा आमने-सामने आने के दौरान एक-दूसरे से साइड लग गई। टक्कर के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों की भीड़ जुट गई। गनीमत रही कि इस हादसे में ई-रिक्शा में बैठे किसी भी यात्री तथा बोलेरो में सवार किसी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई।