बाढ़: बाढ़ अनुमंडल के दो छात्रों ने किया कमाल, अनुमंडल स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान पाकर बाढ़ का नाम रौशन किया
Barh, Patna | Mar 29, 2026 बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला स्थित उस्मानपुर हाई स्कूल के छात्र सूरज कुमार एवं बाढ़ के बेली हाई स्कूल के अमृत राज ने क्रमशः 480एवं 473 नंबर लाकर पूरे अनुमंडल में टॉप किया है। जिससे उनके परिजनों में काफी खुशी है। अमृत राज के पिता ने लगभग 9 बजे बताया कि सीमित संसाधनों के बीच रहकर अमृत ने तैयारी मेहनत और लगन के साथ किया।