बीसलपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को लेकर बीसलपुर के नूरानपुर में हलचल तेज, डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण
तहसील क्षेत्र के दियोरिया कोतवाली क्षेत्र स्थित नूरानपुर मढ़ी के शंकर मंदिर पर बने गोरक्षपीठ आश्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। आश्रम में आगामी 26 अक्टूबर से श्री राम कथा महोत्सव का आयोजन शुरू होगा, जिसका समापन 3 सितंबर को होगा।