गुना नगर: कमर्शियल गैस सिलेंडर पर सरकार ने घटाए पौने दो सौ रुपए, गुना में होटल ढाबा संचालक बोले अच्छा है कुछ तो राहत मिलेगी
ईरान अमेरिका युद्ध के दौरान सरकार ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की थी। वैश्विक युद्ध संकट सामान्य होने पर 1 जुलाई को कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹173 से 183 रुपए तक दाम घटाए गए है। गुना में 1 जुलाईको होटल ढाबा रेस्टोरेंट चाय दुकानदारों ने सरकार के फैसले को अच्छा बताया। बोले, छोटे दुकानदारों के साथ सभी को कुछ तो राहत मिलेगी, अच्छा फैसला है।