अरनोद: धीमी पड़ी गेहूं खरीद, गुणवत्ता में गिरावट बनी बड़ी वजह, किसानों को राहत का इंतजार
अरनोद स्थित समर्थन मूल्य केंद्र पर इन दिनों गेहूं की खरीद प्रक्रिया जारी है, लेकिन इसकी रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी बनी हुई है। अब तक केंद्र पर करीब 25 किसानों से लगभग 1500 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है, जो किसानों की संख्या और उपज के हिसाब से संतोषजनक नहीं मानी जा रही है। क्वालिटी इंस्पेक्टर अमित शर्मा के अनुसार खरीद में सुस्ती का मुख्य कारण इस वर्ष गेहूं