शिवपुरी नगर: पैडल मारो, प्रदूषण भगाओ: शिवपुरी में गूंजा 'फिट इंडिया' का नारा
विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर शिवपुरी में आज रविवार की सुबह 8 बजे 'फिट इंडिया मूवमेंट' के तहत संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (CITI), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) द्वारा साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य फिटनेस, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। संस्थान के उप महानिरीक्षक राजेश चौधरी ने हरी झंडी दिखाई।