उतरौला: थाना सादुल्लानगर पुलिस टीम ने मामा की बुलेट मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोप में भांजे को किया गिरफ्तार
थाना सादुल्लाह नगर पुलिस टीम द्वारा मामा की बुलेट मोटरसाइकिल सगे भांजे द्वारा चोरी कर लेने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मामले में अभियुक्त जलालुद्दीन उर्फ सुलतान पुत्र अब्दुल सत्तार नि0ग्राम छितलूपुर को गिरफ्तार किया गया। कब्जे से बुलेट मोटर साईकिल रजि0नं0 UP47P6803 को बरामद कर 25 दिसंबर दोपहर 3 बजे अभियुक्त को न्यायालय रवाना किया गया।