उतरौला: कोतवाली उतरौला में आर्य नगर निवासी व्यक्ति ने एंबुलेंस चालक पर अपनी बाइक को क्षतिग्रस्त करने का दर्ज कराया केस
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उतरौला ने 24 दिसंबर मंगलवार शाम 6:00 बजे बताया कि आर्य नगर निवासी आयुष गुप्ता द्वारा एंबुलेंस चालक पर लापरवाही से वाहन चलाते हुए 15 दिसंबर सुबह 7:00 उसके घर के सामने खड़ी उसके मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त कर देने का आरोप लगाया है, तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।