उतरौला: थाना गौरा चौराहा पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर भगा ले जाने के मामले में दर्ज किया केस
थाना प्रभारी गौरा चौराहा ने 24 दिसंबर सोमवार शाम 5:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिक को बहला फुसला कर भगा ले जाने के मामले में परिजनों द्वारा एक युवक के खिलाफ तहरीर दी गई है, जिसके आधार पर केस दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।