मंझनपुर: आठ साल की फरारी खत्म, पुलिस के जाल में फंसा लकौड़ा का वारंटी, कोर्ट से सीधे भेजा गया जेल
पश्चिम शरीरा थाना पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए आठ वर्षों से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। लंबे समय से कानून से बचता फिर रहा वारंटी आखिरकार पुलिस की सख्ती के आगे टिक नहीं सका। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी बाल सिंह पुत्र मेवालाल, निवासी ग्राम लकौड़ा है।