भोगांव: एलाऊ क्षेत्र में दबंगों ने पीड़ित परिवार के साथ की मारपीट
क्षेत्र के ग्राम भावत निवासी सचिन पुत्र कलेक्टर सिंह ने एसपी से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि वह अपने खेत पर मकान बना रहा था। तभी विपक्षियों द्वारा रोका गया विरोध करने पर दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। वही पीड़ित की थाने पर सुनवाई न होने पर पीड़ित ने एसपी से शिकायत की है।