हाथरस: हाथरस शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला को ससुराल पक्ष ने मारपीट के बाद निकाला, कोतवाली पुलिस ने कराया मेडिकल
जनपद हाथरस शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला के साथ पति व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने मारपीट कर दी। ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट के बाद महिला को घर से बाहर निकाल दिया। पीड़ित महिला द्वारा दी गई शिकायत पर महिला कोतवाली पुलिस ने पीड़िता का जिला अस्पताल मे डाक्टरी परीक्षण कराया है। पीड़िता द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर महिला कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी।