बदायूं: केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कछला से बक्सर गांव तक सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
Budaun, Budaun | May 20, 2026 बदायूं जनपद के थाना उझानी क्षेत्र के कछला चौराहा पर कछला से बक्सर गांव तक प्रस्तावित सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया। कार्यक्रम में बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, कछला चेयरमैन जगदीश सिंह चौहान, ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल सिंह शाक्य, राजेश कुमार उर्फ झंडू भईया समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे ।