कोल: क्वार्सी में अवैध घोषित सपा कार्यालय पर निगम की कार्रवाई, कहासुनी के बीच अधूरी रही जांच, सपाइयों ने किया विरोध
Koil, Aligarh | May 22, 2025 क्वार्सी में समाजवादी पार्टी के एक कार्यालय को नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण घोषित किए जाने को लेकर गुरुवार की दोपहर निगम की टीम मौके पर मुआयना करने पहुंची। जैसे ही निगम की टीम ने स्थल का निरीक्षण शुरू किया, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराना शुरू कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।