कोल: बन्नादेवी थाना क्षेत्र में NH-91 रोड पर अज्ञात कार ने स्कूटी सवार छात्र को रौंदा, हुई मौत
Koil, Aligarh | May 22, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी इलाके के NH-91 रोड UP 81 होटल के सामने की है।जहां तेज रफ्तार अज्ञात कार ने स्कूटी सवार कक्षा 10 के छात्र को रौंद दिया। हादसे में स्कूटी सवार छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। इधर स्थानीय लोग और परिवार के लोगों के द्वारा छात्र को जिला अस्पताल मलखान सिंह लाया गया जहां डॉक्टरों के द्वारा निरीक्षण करने के बाद उसको मृत घोषित।