बजाग: खारीडीह के मांझे टोला जंगल में बाघ ने मवेशी का शिकार किया, मधुबन धुर्वे ने वन विभाग को दी सूचना
Bajag, Dindori | May 20, 2026 डिंडौरी जिले के करंजिया वन परिक्षेत्र के खारीडीह के मांझे टोला के जंगल में बाघ ने मवेशी का शिकार कर लिया ग्रामीणों की सूचना पर जनपद सदस्य मधुबन धुर्वे ने मौके का निरीक्षण किया और वन विभाग को सूचना दी । दरअसल बुधवार सुबह 9:00 बजे जनपद सदस्य मधुबन धुर्वे ने मौके का किया निरीक्षण किया और वन विभाग को जल्दी से जल्द पशु मालिक को मुआवजा देने को लेकर निर्देश दिए ।