स्याना: नगर के मोहल्ला अकबराबाद में पत्नी के साथ झगड़ा कर रहे पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Siyana, Bulandshahr | Jun 27, 2026
नगर के मोहल्ला अकबराबाद में पत्नी के साथ झगड़ा कर रहे पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शनिवार को कोतवाली प्रभारी राम नारायण सिंह ने बताया कि मोहल्ला अकबराबाद निवासी आसिफ अपनी पत्नी के साथ झगड़ा कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया कि आरोपी के विरुद्ध शांति भंग की कार्रवाई की गई है।