चंदिया: बरमानी-लोढा मार्ग की बदहाली से ग्रामीणों में गुस्सा, 75 साल बाद भी सड़क को तरसे कई गांव
Chandia, Umaria | May 20, 2026 उमरिया जिले में बस सुविधा और विकास के दावों के बीच ग्रामीण क्षेत्रों की बदहाल सड़क व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है।ग्रामीणों ने विधायक, सांसद और जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा है कि जहां पक्की सड़कें हैं, वहां बस सुविधा देना सराहनीय कदम है, लेकिन जिन गांवों तक आजादी के 75 साल बाद भी पक्की सड़क नहीं पहुंची, लोग हो रहे परेशान।