ऑपरेशन सतर्क के तहत दानापुर के पाटलिपुत्रा स्टेशन पर आरपीएफ ने रविवार की सुबह करीब 9 बजे कार्रवाई करते हुए दो लावारिस बैग बरामद किए। जांच के दौरान दोनों बैगों से कुल 6 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी थाना को सौंप दिया गया।