दुधि: म्योरपुर सीएचसी में एच आर पी कैंप का आयोजन, गर्भवती महिलाओं की जांच की गई
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में आयोजित हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी) कैंप में शुक्रवार को कुल 51 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के दौरान 7 गर्भवती महिलाओं को हाई रिस्क श्रेणी में चिन्हित किया गया, जिन्हें विशेष निगरानी और उपचार की सलाह दी गई।कैंप में महिला चिकित्सक डॉ. अराधना द्वारा सभी महिलाओं की विस्तृत जांच की गई।