बलरामपुर: सावन माह के दूसरे सोमवार को झारखंडी मंदिर बलरामपुर में शाम 4:00 बजे तक जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का आना जारी है
सोमवार 4 बजे झारखंडी मंदिर बलरामपुर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का आना जारी है। हर हर महादेव के उच्चारण के साथ महिला पुरुष सभी भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं। लोगों द्वारा मंदिर पर रुद्राभिषेक भी कराया जा रहा है। बड़ी संख्या में आ रहे श्रद्धालुओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा का विशेष प्रबंध किया गया है।