सुपौल: परसरमा में 7 वर्षीय बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार; आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर में लगाई आग
Supaul, Supaul | Jul 10, 2026 सदर थाना क्षेत्र के परसरमा वार्ड-8 में देर रात एक सात वर्षीय बच्ची की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा और कथित आरोपी के घर में आग लगा दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।