सिमडेगा: गरजा के पास सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक घायल, इलाज के लिए रांची रेफर
सिमडेगा कुरडेग मार्ग गरजा के पास शुक्रवार के शाम 4:00 बजे मोटरसाइकिल दुर्घटना में अगापित सोरेंग नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सिमडेगा सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया, जहां पर उसकी स्थिति को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए राजधानी रांची रेफर कर दिया। बताया गया कि माथे पर गंभीर चोट है।