बैरगनियां: पंजाब में मजदूरी करने गए बैरगनिया के युवक की हार्ट अटैक से मौत परिवार में परिवार मातम
बैरगनिया प्रखंड के नन्दवारा पंचायत वार्ड संख्या-04 निवासी गुड्डू सिंह की पंजाब में हार्ट अटैक से मौत हो जाने की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक गुड्डू सिंह स्वर्गीय हरदेव सिंह के पुत्र थे और धान रोपाई के कार्य के लिए पंजाब राज्य के बरनाला जिले में मजदूरी करने गए थे।