लखीमपुर जिले में भ्रष्टाचार के आरोप एक बार फिर चर्चा का विषय बन गए हैं। नगर पालिका परिषद लखीमपुर में तैनात विशाल शुक्ला पर एक कर्मचारी ने आज बुद्धवार को दोपहर करीब 2 बजे नौकरी दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि नौकरी दिलाने का भरोसा देखकर उससे रकम ली गई।