इटावा: ADJ-3 स्पेशल जज डकैती ने ऊसराहार थाने में दर्ज लूट के मामले में अभियुक्त को सुनाई ₹2000 अर्थदंड व 5 वर्ष कारावास की सजा
Etawah, Etawah | Mar 28, 2024 ऊसराहार थाने में 2013 में घटित लूट की घटना के सम्बंध में दर्ज किए गए मुकदमे की सुनवाई के दौरान ADJ-3 स्पेशल जज डकैती कोर्ट के न्यायाधीश के द्वारा अभियुक्त को सजा सुनाई गई है। अभियुक्त विनोद कुमार पुत्र भारत सिंह निवासी ग्राम भाऊपुर को 5 वर्ष कारावास की सजा सुनाई गई है और ₹2000 अर्थदंड भी लगाया गया है।