इटावा: कन्हैयापुरा पक्का बाग में देवर ने भाभी के साथ की मारपीट, पुलिस आरोपी देवर को गिरफ्तार कर जांच में जुटी
Etawah, Etawah | Mar 28, 2024 कोतवाली इलाके के कन्हैयापुरा पक्का बाग में देवर ने भाभी के साथ मारपीट की। पुलिस ने देवर को गिरफ़्तार किया। मामले में बताया गया कि कन्हैयापुरा पक्का बाग में लालू उर्फ ललित ने घर पर भाभी के साथ मारपीट कर दी, जिसके बाद भाभी ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने आरोपी देवर लालू उर्फ ललित को गिरफ्तार कर मेडिकल परीक्षण कराया है।