इटावा: अड्डा गूलर में महिला ने धोखे से कीटनाशक का किया सेवन, बेटा लेकर पहुंचा अस्पताल व डॉक्टर ने भर्ती कर पुलिस को दी सूचना
Etawah, Etawah | Mar 28, 2024 फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के अड्डा गूलर की रहने वाली गुड्डी देवी पत्नी विश्राम सिंह ने बीती रात घर में रखी कीटनाशक दवाई को खासी की दवा समझ कर सेवन कर लिया। जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ी तो उनके पुत्र रिंकू ने उन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टर ने भर्ती कर उपचार सुरु किया साथ ही नजदीकी थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी।