डीग: सरकारी स्कूल की छात्रा भावना शर्मा ने नीट में पाई सफलता, जनूथर विद्यालय में हुआ सम्मान
Deeg, Bharatpur | Jul 17, 2026 सीमित संसाधनों के बावजूद सरकारी विद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर घर पर स्वाध्याय के दम पर नीट परीक्षा में सफलता हासिल करने वाली जनूथर कस्बे की छात्रा भावना शर्मा ने क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जनूथर में सम्मान समारोह आयोजित कर छात्रा का अभिनंदन किया गया।