लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमगला धान खरीदी केंद्र में फर्जी नंबर प्लेट ट्रक में लगाकर धान उठाव हेतु केंद्र पहुंचा था। जांच में खुलासा हुआ कि एक ही नंबर प्लेट में दो अलग-अलग जगह ट्रक संचालित किया जा रहा। खाद्य निरीक्षक ने ट्रक मलिक हैप्पी सिंह पिता गुरमुख सिंह ट्रक चालक राम मानिकपुरी दोनों अंबिकापुर निवासी के खिलाफ लखनपुर थाने में FIR दर्ज कराया है।