इटावा: इकदिल इलाके में अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की दर्दनाक मौत, शव के परखच्चे उड़े, पहचान में जुटी पुलिस
Etawah, Etawah | Apr 30, 2026 इकदिल क्षेत्र के अंतर्गत ग्वालियर बाईपास रोड पर गुरुवार सुबह साढ़े 7 बजे एक सड़क हादसा सामने आया। पान कुंवर स्कूल के समीप एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने राहगीर को इस कदर कुचला कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि शव पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कार्रवाई शुरू कर दी है।