मांझी: वार्ड पार्षद हत्याकांड: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
Manjhi, Saran | Apr 27, 2026 मांझी नगर पंचायत के गोंडा गांव में हुए वार्ड पार्षद राजा बाबू ठाकुर हत्याकांड में पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मांझी थाना कांड संख्या 220/ 26 में यह गिरफ्तारी विशेष छापामारी अभियान के दौरान की गई। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।