बहराइच: ग्राम मंझरा में मगरमच्छ के हमले से मृत व्यक्ति के परिवार को प्रशासन ने दी ₹5 लाख की अहैतुक सहायता
बहराइच जिले में जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि तहसील मिहींपुरवा धर्मापुर के रामफल की मगरमच्छ के हमले में हुई मृत्यु के परिणाम स्वरूप हिताधिकारी रामफल की पत्नी के बैंक खाते मे अहैतुक सहायता के रूप में धनराशि रू. 05 लाख का हस्तान्तरण किया गया है। बुधवार को यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी बहराइच मोनिका रानी ने दी है।