पावटा: भाबरू में मांस से भरी पिकअप को लेकर हंगामा, वीडियो वायरल होने से मामला गरमाया
Pavta, Alwar | May 7, 2026
कोटपूतली-बहरोड़ जिले के भाबरू और पावटा क्षेत्र में बुधवार रात मांस से भरी एक पिकअप को लेकर जमकर हंगामा हो गया। मामले ने उस समय तूल पकड़ लिया जब पिकअप चालक का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में चालक भाबरू थाना पुलिस पर एक लाख रुपये लेकर वाहन छोड़ने का आरोप लगाता दिखाई दे रहा है।