आरा: टाउन थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक अपराधी को किया गिरफ्तार
Arrah, Bhojpur | May 23, 2025 टाउन थाना पुलिस द्वारा अवैध हथियार के साथ एक अपराध कर्मी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी टाउन थाना क्षेत्र के मझौवां गांव से गुरुवार की रात की। पुलिस ने उसके पास एक देशी कट्टा बरामद किया है। गिरफ्तार अपराध कर्मी टाउन थाना क्षेत्र के मझौवां गांव निवासी धर्मनाथ पासवान उर्फ लपेटू पासवान का पुत्र राजा कुमार उर्फ विशाल कुमार पासवान है।