आरा: आरा-सलेमपुर मार्ग पर धोबहा थाना क्षेत्र के सलेमपुर बाजार के समीप बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से जख्मी
Arrah, Bhojpur | May 23, 2025 आरा-सलेमपुर मार्ग पर जिले के धोबहा थाना क्षेत्र के सलेमपुर बाजार के समीप बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जिसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार जख्मी महिला धोबहा थाना क्षेत्र के अगरसंडा गांव निवासी अजय प्रसाद की 27 वर्षीया पत्नी सोनी देवी है।