आरा: डिहरी गांव में बच्चे के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, महिला समेत 6 लोग हुए जख्मी
Arrah, Bhojpur | May 23, 2025 संदेश थाना क्षेत्र के डिहरी गांव में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है। मारपीट की इस घटना में एक पक्ष से एक महिला समेत चार लोग जख्मी है। जबकि दूसरे पक्ष से पिता पुत्र समेत दो लोग जख्मी है। दोनों पक्षों का इलाज आरा के सदर अस्पताल में ही कराया जा रहा है। बताया गया की बच्ची को लेकर के विवाद हुआ था और उसकी वजह से मामला 2 दिन तक चलता रहा।