जलेसर: अवागढ़ में बालमुकुंद ग्लोबल अकैडमी में नए सत्र की शुरुआत, नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर और फूल बरसाकर किया गया स्वागत
Jalesar, Etah | Jul 1, 2026 एटा के अवागढ़ स्थित बालमुकुंद ग्लोबल अकैडमी में बुधवार को नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर नव प्रवेशी बच्चों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। स्कूल के प्रवेश द्वार पर शिक्षकों ने बच्चों के माथे पर तिलक लगाया और फूल बरसाकर उनका अभिनंदन किया।शिक्षकों के इस स्नेहपूर्ण व्यवहार और गर्मजोशी भरे स्वागत से बच्चों के चेहरे खिल उठे। कई बच्चे पहली बार स