शिवपुरी नगर: मोहन यादव के समर्थन में यादव महासभा ने माधव चौक पर फूंका जीतू पटवारी का पुतला, बोले- झूठे आरोपों से छवि धूमिल करने की को
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर लगाए गए कथित आरोपों के विरोध में रविवार की शाम साढ़े 4 बजे शिवपुरी के माधव चौक पर यादव महासभा द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का पुतला दहन किया गया। इस दौरान महासभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के समर्थन में नारेबाजी की और आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया।